यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
वायु सेना दिवस के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के पदाधिकारीयों ने वायु सेना से सेवानिवृत पूर्व सैनिक विजय कुमार सैमुअल उम्र 81वर्ष के घर पहुंच कर शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया और उन्हें वायु सेना दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दिया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू और कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती साहू उपस्थित रहे l
