यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के पदाधिकारीयों ने कोंडागांव जिला में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल का पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया और कोंडागांव जिला में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा चलाए जा रहे हैं निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान और रक्तदान जैसे कार्यो के बारे में अवगत कराया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू और कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती साहू उपस्थित रहे l
