*भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस*
भानुप्रतापपुर। नगर के मध्य में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में इन दिनांे नवरात्र की धूम मची हुई है। भानुप्रतापपुर के नगर वासी मातारानी की भक्ति में डूबे हुए है। नवरात्र महोत्सव के आयोजन मे प्रतिदिन मंदिर प्रांगण में रास गरबा का आयोजन पूरे धूमधाम से किया जा रहा है। इसमें नगर के सभी लोग उत्साह में भाग ले रहे है ओैर रासगरबा कर माता की भक्ति कर रहे है। ज्ञात हो कि नगर के मध्य स्थित दुर्गा मंदिर सेवा समिति विगत 24 वर्षों से लगातार नवरात्र महोत्सव का भव्य आयोजन के लिए ख्यातिप्राप्त है। इस वर्ष भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । आज रासगरबा के बाद ग्राम टांहकापारा चारामा कांकेर का सुंदर जस झांकी का आयोजन किया गया। इसमें माता के स्वरूप की झांकी, हिरयाकश्यप वध एवं शंकर विवाह की मनोरम झांकी प्रस्तुत किया । मंदिर प्रांगण में देर रात तक श्रद्वालु इसका आनंद लेते रहे। आज छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य संझा के चिरईया बालोद का आयोजन ेिकया जावेगा। 8 अक्टूबर को जय शंभु जस झांकी मुसुरपुटटा नरहरपुर का आयोजन है। साथ ही साथ 9 अक्टूबर को रात 9 बजे से छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच रातरानी सुर श्रृंगार का आयोजन मंदिर में किया जावेगा। दुर्गा मंदिर में इस बार 151 आस्था के मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्जवलित किया गया हैं । मंदिर में इस बार नवरात्रि के अवसर पूर पूरा सजाया गया है। नगर के श्रद्वालुओं की भारी भीड प्रतिदिन मंदिर में बनी हुई है।सांयकाल आरती के तत्काल बाद प्रतिदिन रासगरबा का आयोजन किया जा रहा है।माता की भक्ति गीतों पर प्रतिदिन गरबा में सभी लोग हिस्सा ले रहे है माता की आरती के साथ गरबा की शुरूआत की जाती है। और सभी माता के मंदिर प्रांगण में गरबा में थिरकते है और माता की भक्ति में डूब जाते है। इसके आलावा प्रतिदिन रात में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र महोत्सव के प्रायोजक क्षितिज चोपड़ा ग्रुप, ओम बिल्डर्स, अर्जुन कंट्रक्सन और किसान हार्डवेयर हैं । विशेष सहयोग सुनील बबला पाढ़ी,निखिल सिंह राठौर,पंकज वाधवानी, विरेंद्र सिंह ठाकुर,राजकुमार ठाकुर, अरविंद जैन, ठाकुर प्लाईवुड,आजाद होटल,जय मारूति ट्रेडिंग एवं कांच घर,भानुप्रतापपुर परिवहन संघ,ज्वेलर्स शंकरलाल बंशीलाल सोनी,संजय मेहता,गोल्डन शू,राजस्थान किराना,स्वास्तिक कम्प्यूटर,किसान स्टील,निर्मला सर्फे,सचिन दुबे, गोपाल ट्रेडर्स,दुर्गा होटल,चंद्रशेखर नागवंशी,जैन कृषि सेवा,किसान मेडीकल और गायत्री आफसेट है।
