NH- 30 बड़े मोड़ के पास बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने कुचला, दो की मौके पर हुई मौत एक की अस्प्ताल में हुई मौत

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – जिले के फरसगाँव थाना क्षेत्र के NH-30 बड़े मोड़ के पास सोमवार की रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें जगदलपुर की ओर से आ रही ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मारने के बाद बुरी तरह कुचल दिया है। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौतँ हो गई है वही एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है।दो मृतक और घायल युवक ट्रक के नीचे चक्के में फंसे हुये है। सूचना पर फरसगांव SDOP अनिलकुमार विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुच कर फंसे हुए मृतक और घायल युवक को निकालने में जुट गए है। कड़ी मशकत के बाद घायल युवक को निकलकर उपचार हेतु फरसगाँव असप्ताल भेजा गया लेकिन उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है ।