2 किवंटल गेंदा फूल से सजा बड़ेडोंगर के माँ दंतेश्वरी मंदिर का दरबार, बना आकर्षण का केंद्र ग्लोबल बस्तर सामाजिक संस्था ने सजाया माता के दरबार को

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – शारदीय नवरात्र की सुरुवात हो गई है। नवरात्र के पहले दिन से बड़ेडोंगर के माँ दंतेश्वरी मन्दिर में भक्तो के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। हर दिन दूर दूर से भक्त माता के दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुच रहे है। हर वर्ष पंचमी, सप्तमी, अष्ठमी और नवमी के दिन भक्तों की भीड़ अधिक रहती है। सोमवार को नवरात्र के पंचमी के दिन बड़ेडोंगर के ग्लोबल बस्तर सामाजिक संस्था के द्वारा पिछले बार की तरह इस वर्ष दंतेश्वरी मंदिर को उत्तरप्रदेश में स्तिथ केदार नाथ मंदिर की तरह गेंदा फूलों से सजाया जा रहा है। रविवार को संस्था द्वारा 2 किवंटल गेंदे के फूल मंगवाया गया । रविवार की दोपहर से ही संस्था के सभी लोगो के गेंदा फूल से हार बनाने का काम में लगे रहे । पूरी रात भर सभी लोग माता के दरबार को फूल से सजाने के काम में लगे रहे। सभी के सहयोग से सोमवार की सुबह तक माता का दरबार सज कर तैयार हो गया। जो आकर्षण का केंद्र बन गया। पंचमी के दिन मंदिर में माता के दर्शन करने वालो भक्तों ने मंदिर को फूलों से सजा देकर बहुत प्रसन्न हुए। कई लोगो ने तो फोटो वीडियो बनाकर डीपी स्टेटस लगाना शुरू कर दिया । पंचमी के दिन मंदिर से सुबह से शाम तक भक्तों के आने का सिलसिला चलता रहा,सभी ने माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की ।

Express MPCG