*ग्राम घोठा में राज्य स्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ*

*भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस*

शारदीय नवरात्र के साथ साथ श्री रामचंद्र के यशगान पर आधारित राज्य स्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम घोटा में हुआ, विगत तेरह वर्षों से इस ग्रामीण अंचल में श्री राम के प्रति आस्था का प्रतीक है जिसमें समस्त ग्रामवासियों का पूरा सहयोग होता है, इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सतीश लाटिया(जिलाध्यक्ष, भाजपा) एवं ग्राम सरपंच रामप्रसाद कावड़े के कर कमलों से हुआ श्री लटिया ने कहा कि राम नाम ही जीवन का आधार है इस मूलमंत्र को साकार करते हुए हमे अपने दैनिक जीवन में श्री राम जी के आदर्शो को शामिल करना चाहिए, जिससे व्यक्तिव विकास के साथ समाज का भी उत्थान होता है, ग्राम सरपंच रामप्रसाद कावड़े एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गीतेलाल पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद जैन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संकेत नसीने युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राजीव श्रीवास, भाजपा पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी सदस्य जगन्नाथ साहू, मंडल महामंत्री अनुसूची जाति लक्ष्मण कुलदीप और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।।

Express MPCG