मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को मोटरसाइकिल ने मारी ठोकर,बुजुर्ग सहित बाइक चालक युवक की हुई मौत, 2 युवक घायल , NH-30 बेड़मा में हुआ सड़क हादसा

भरत भारद्वाज

कोंडागाँव – नेशनल हाइवे 30 बेड़मा में आज रविवार की सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क घटना हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग गेंदलाल साहू को मोटरसाइकिल ने मारी ठोकर, हादसे में बुजुर्ग और
बाइक चालक मौके पर ही मौत हो गई। वही दो युवक घायल हो गए।

जानकारी अनुसार बेड़मा निवासी गेंदलाल मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वही नारायणपुर के तीन युवक बाइक से कांकेर की ओर जा रहे थे। जिन्होंने बुजुर्ग को ठोकर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गेंदलाल और बाइक चालक युवक नारायणपुर निवासी छमेंन्द्र पटेल उम्र 22 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो युवक घायल हो गये। 108 एम्बुलेश वाहन से घायलों को केशकाल अस्पताल भिजवाया गया है और दोनो मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु केशकाल मरच्यूरी रखवाया गया है। केशकाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक गेंदलाल विश्रामपुरी में शिक्षा विभाग के बाबू के पद पर पदस्थ थे।

Express MPCG