यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव। जगतु महारा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में गुरुवार 3 अक्टूबर को जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनाबाल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। व्याख्याता श्रीमती पूनम ठाकुर , श्रीमती रुकमणी ठाकुर एवं मुरित राम खुसरो के मार्गदर्शन में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कुमारी चांदनी सेठिया ने बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में खाद्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय में अपना मॉडल प्रस्तुत द्वितीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा 11वीं के छात्र खिरेंद्र सेठिया एवं कुलेश्वर सोढ़ी ने प्रश्न मंच प्रतियोगिता में तृतीय स्थान तथा कक्षा दसवीं की छात्राएं कुमारी भविषा नेताम एवं साथियों ने मुख्य विषय एआई और समाज उप-विषय मानव बनाम कंप्यूटर पर विज्ञान नाटिका की प्रस्तुति दी जिसमें उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिससे इन सभी छात्राओं को15 से 18 अक्टूबर तक अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ इस उपलब्धि पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनाबाल के प्राचार्य श्री यजेंद्र नाथ मांझी एवं समस्त स्टाफ, संकुल केंद्र सोनाबाल एवं ग्राम वासियों ने बहुत-बहुत बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
