*नशे में धुत तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले को यातायात पेट्रोलिंग दस्ता ने पकड़ा,,,,,न्यायालय में हुआ 10 हजार का अर्थदंड

विनोद जैन

 

बालोद । गत दिनों खप्परवाडा चौक में चार पहिया माल वाहक माजदा गाड़ी क्रमांक CG 04 M 4428 का चालक तरुण साहू पिता दयालु राम उम्र 28 वर्ष साकिन गंगानगर भानपुरी रायपुर नशे में धुत होकर अनियंत्रित होकर गाड़ी परिचालन करते हुए दुर्ग से बालोद की तरफ तेज रफ्तार से आ रहा था जहां बालोद जिला यातायात पेट्रोलिंग वाहन प्रभारी द्वारा रोक कर ब्रिथ एनेलाइजर से चेक किया गया उक्त वाहन चालक नशे में होना पाया गया जिसके बाद जिला चिकित्सालय बालोद में वाहन चालक का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया डाक्टर द्वारा भी मशीन लगा कर चेक किया जिसके बाद उक्त चालक नशे में पाया गया जिस पर पुलिस कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया न्यायाधीश महोदय द्वारा 10,000 का अर्थदंड से दंडित किया गया

Express MPCG