अभिप्रेरणा ग्रुप की महिलाओं द्वारा रक्तदान ही जीवनदान के उद्देश्य को लेकर किया रक्तदान

विनोद जैन

बालोद। बालोद शहर सहित आसपास के क्षेत्र में समाज सेवा में अग्रिणी रहने वाली संस्था अभिप्रेरणा ग्रुप द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया अभिप्रेरणा ग्रुप की महिलाओं रक्तदान कर जीवन दान का संदेश दिया तथा उन प्रेरणा से शहर के अन्य लोगो ने भी रक्तदान देकर अपनी सहभागिता निभाई बालोद जिला के अग्रणी सहायता ब्लड सेंटर में यह आयोजन किया गया रक्तदान है कार्य महान इससे मिलता जीवन दान के स्लोगन और उद्देश्य को लेकर यह सराहनीय कार्य किया गया अभिप्रेरणा ग्रुप की सदस्य कदाम्बिनी यादव ने बतायबकी समय पर जब अपनो को रक्त नही मिलता तो उसकी पीड़ा को वही व्यक्ति समझता है जिसके साथ इस तरह की घटना होती हैं इन तकलीफों को समझते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन समूह द्वारा किया गया और सभी से रक्तदान करने हेतु अपील भी की गई जिसकी सभी ने सराहना की और शुभकामनाएं प्रेषित की महिलाओं ने भी रक्तदान किया उन्होंने आगे बताया कि संस्था की गायत्री साहू एवं मैंने पहले भी रक्तदान किया है है रक्तदान करने से शरीर में नए सेल बनते है और बहुत सारी तकलीफो से मुक्ति मिलती हैं, महिलाओं को बहुत सी दिक्कतें रहती है रक्त परीक्षण पश्चात सब अगर सही है तो बिना डरे सभी महिलाओं को भी रक्तदान करने अपील किया गया | रक्तदान शिविर के इस आयोजन में संजीव देवांगन,खेमराज साहू,पूर्णानंद साहू ,संतोषी सिन्हा, गायत्री साहू ,जयप्रकाश जायसवाल ,खोमेश्वर, लुंनकरण, आदि रक्तवीरो ने अपना रक्त दान किया | आयोजन में प्रमुख रूप से श्रीमती दुर्गेशनंदिनी यादव, विनोद बंटी शर्मा, दिलीप कौशिक, सहायता ब्लड सेंटर के स्टाफ़ अभिप्रेरणा गुप की गायत्री साहू,तुलसी डोंगरे, ,कमला वर्मा, डाली साहू ,पदमिनी साहू, योगिता बाली,भारती सहारे, राजेश्वरी तिवारी ,अर्चना ताम्रकार, नीलम रावटे का विशेष सहयोग रहा समूह ने सहायता ब्लड सेंटर बालोद ,सभी रक्तवीर एवं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सभी के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया हैं |

Express MPCG