यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

केशकाल। प्रधान डाकघर कांकेर अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में आरपीएलआई व बचत खाता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी एवं डायरेक्ट एजेंट को पर्यटन स्थल फूलो की घाटी स्थित टाटामारी में निदेशक डाक सेवाएं श्री दिनेश मिस्त्री एवं अधीक्षक श्री आरपी वर्मा द्वारा पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सम्मान समारोह के मौके पर लगभग 200 ग्रामीण डाक सेवको का सम्मान किया गया इसके उपरांत पिकनिक भोज का कार्यक्रम भी किया गया। ज्ञात हो भारतीय डाक लंबे समय से विभिन्न योजनाओं को लेकर गांव-गांव में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रसारित करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है जिसमें शाखा डाकपाल ग्रामीण अंचल में ग्रामीण डाक जीवन बीमा सहित अनेक योजनाओं को घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इस अवसर पर आदरणीय डीपीएस महोदय मिस्त्री जी ने समस्त कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी इसी के साथ वित्तीय वर्ष 2024 25 में भी अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधान डाकघर कांकेर के अंतर्गत समस्त डाकघर के कर्मचारी सहित टाटामारी प्रभारी कमल अहमद, वीरेंद्र बघेल जनपद सदस्य केशकल, श्री मटिया जी शाखा प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शाखा कांकेर, विजय जांगड़े उप संभागीय निरीक्षक कांकेर, तुरकर सर कांकेर 2, सीताराम ध्रुव केशकाल, आरएस मिश्रा कोंडागांव, नवलचंद ओगर, सनी वरगिस, सुरेंद्र कुमार सहायक डाक अधीक्षक सुमन एक्का, गरिमामयी उपस्थिति रही।
