यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव। विकासखंड कोंडागांव के ग्राम पल्ली में गुरुवार 3 अक्टूबर को श्री दिनेश मिस्त्री निदेशक डाक सेवाएं एवं अधीक्षक डाकघर बस्तर संभाग श्री आरपी वर्मा द्वारा फीता काटकर शाखा डाकघर पल्ली का शुभारंभ किया गया, पूर्व में पल्ली शाखा डाकघर भोगाडी का हिस्सा था जिसे अब पूर्ण शाखा डाकघर का रूप दिया गया। इसका लेखा कार्यालय माकड़ी होगा डाक आदान प्रदान माकड़ी से होगा। शुभारंभ नवरात्र के प्रथम दिवस होने के उपलक्ष्य में 11 बालिकाओ का सुकन्या खाता खोलकर कन्याओं को पासबुक प्रदान की गई। इस मौके पर डीपीएस महोदय श्री मिस्त्री जी ने बधाई देते हुए कहा अब पल्ली के ग्रामवासियों को डाकघर की समस्त सुविधाये प्राप्त होगी। वही सरपंच श्रीमती बिमला नेताम ने कहा हम प्रयास करेंगे कि गांव के प्रत्येक घर से पोस्ट ऑफिस का खाता खुले एवं योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर बचत खाता को लाइव खाता खोलकर दिखाया गया। शुभारंभ के अवसर पर श्रीमती भगवती पटेल उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोंडागांव, श्रीमती बिमला नेताम सरपंच पल्ली, श्री शिव लाल मरकाम हेड मास्टर उच्च प्राथमिक शाला, साधु राम मरकाम प्राचार्य हाई स्कूल पल्ली, सुभाष भूआर्य उपसंभागीय निरीक्षक कोंडागांव 2, आरएस मिश्रा उपसंभागीय निरीक्षक कोंडागांव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
