अवैध रेत खनन परिवहन पर नकेल, तहसीलदार नगरी ने खुद पहुंचकर की कार्यवाही, लगातार शिकायतों के बाद आखिरकार जागा प्रशासन,12 ट्रेक्टर जप्त

अभिनव अवस्थी

नगरी _सिहावा विधानसभा बेलर तहसील के सीतानदी एरिया में लगातार ट्रैक्टरों द्वारा अवैध रेत खनन परिवहन का कार्य बदस्तूर जारी है , तहसील के भूरसी डोंगरी गांव की महिलाओं ने कुछ दिन पहले तहसीलदार को ट्रैक्टरों के माध्यम से चल रहे अवैध खनन की लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी जिसको गंभीरता से लेते हुए आखिरकार बेलर तहसीलदार ने भूर्सीडोंगरी ग्राम पहुंचकर सीतानदी के अंदर 12 ट्रैक्टरों को रेत खनन परिवहन करते जप्त की कार्रवाई की है, इस कार्रवाई के दौरान कोई ट्रैक्टर चालक भागने में भी कामयाब हो गए, वही अचानक हुई कार्यवाहि से रेत खनन करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है , बेलर तहसीलदार द्वारा जप्त की गई 12 ट्रैक्टरों को खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है

गौरतलब है कि लगातार सिहावा विधानसभा के सीतानदी एरिया में ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन लंबे समय से चला आ रहा है, कई शिकवा शिकायतों के बाद भी खनिज विभाग मुकदेशक बनते हुए इस और कोई कार्रवाई नहीं कर रहा जिससे अवैध खनन परिवहन में लगे लोगों के हौसले बुलंद है और लगातार सीता नदी एरिया से रेत का खनन परिवहन बदस्तूर जारी है

*सीतानदी में बाढ़ आने से आधा दर्जन ट्रैक्टर बढ़ में थे फंसे*

सितंबर माह में इलाके में हुई झमाझम बारिश के बाद अचानक से सीता नदी में बाढ़ आ गई थी, इस दौरान सीतानदी में रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन करने वाले तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर बाढ़ की चपेट में आ गए थे, सीता नदी में अचानक से आई बाढ़ के दौरान ट्रैक्टर चालकों ने कूद कर ,भाग कर अपनी जान बचाई थी और तीन ट्रैक्टर की ट्रालियां पानी में पूरी तरह से जलमग्न हो गई थी, तो वही दो ट्रैक्टर पानी में फंसी रही। बारिश का पानी कम होने के बाद सीता नदी से ट्रैक्टर चालकों ने अपनी ट्रैक्टर को बाहर निकाला था ।

*मेघा पुल के नीचे से रेत निकालने के कारण ताराचंद पुल हो गया है ध्वस्त*

जिले के ही ग्रुप ब्लॉक में क्रोध और मगर लौट को जोड़ने वाला तकरीबन 1 किलोमीटर का ताराचंद पुल दस्त हो गया है जहां आवागमन पुल के ऊपर से पूरी तरह से बाधित है तकनीकी विभाग द्वारा इस बात कहो स्वीकार किया गया कि उनके नीचे से प्रदेश का निकासी की गई जिससे पूल निचे धस गया, यहां यह भी बताना लाजिमी होगा कि भूसी डोंगरी के सीता नदी में भी पल के नीचे से डेथ की निकासी में दस्तूर जारी है जिससे इस वॉशिंग कर नहीं किया जा सकता कि जिस तरह पुरुष से मेघा को जोड़ने वाला ताराचंद पुल रेत खनन से ढह गया इस तरह की घटना की पुर्नावृति से इनकार नहीं किया जा सकता

*जल संरक्षण के लिए जिला प्रशासन मना रहा जल जगार*

गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा आगामी 5 और 6 अक्टूबर को जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए जल जगार कार्यक्रम जिला मुख्यालय के गंगरेल बांध परिसर में मनाया जा रहा है, जिसकी तैयारी में जिला प्रशासन दिन-रात एक कर लगा हुआ है ,जल संरक्षण , जल जागरूकता पर जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन जिला प्रशासन द्वारा यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, बावजूद इसके जिले के ही सिहावा इलाका में खनीज विभाग की उदासीनता के चलते नदियों का पानी भूतल में ले जाने वाली रेत का अवैध उत्खनन जारी है, जिससे इस वृहद आयोजन पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं
*ग्राम की सड़क खराब सहीत ट्रैक्टर चालकों द्वारा गाली गुप्ता किए जाने की महिलाओं ने की थी शिकायत*

पिछले दिनों तहसीलदार बेलर को भूरसी डोंगरी की ग्रामीण महिलाओं ने ट्रैक्टर चालकों द्वारा सीता नदी से रेत का अवैध उत्खनन परिवहन कर ग्राम की सड़कों से आना जाना करने से ग्राम की सड़क खराब होने सहित ट्रैक्टर चालकों द्वारा ग्राम की महिलाओं से बदसलूकी की गाली गुफ्तार करने की लिखित शिकायत का ज्ञापन सौपा था, जिस पर गुरुवार को बेलर तहसीलदार द्वारा कार्रवाई की गई है

Express MPCG