भरत भारद्वाज
फरसगाँव – जिले के फरसगाँव थाना पुलिस ने लगातार नशे के सौदागरों पर कार्यवाही में सफलता हासिल कर रही है। पुलिस ने 03 अक्टूबर को अपाचे बाइक से करीब 40 किलो अवैध गांजा की तस्करी करते ओड़िसा के एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में अंकुश लगाते हुये गांजा तस्कर को पकड़ा है । फरसगाँव पुलिस 5 महीने में 5 बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 5 प्रकरणों में 07 आरोपी , 01 ट्रक, 01 पिकअप, 01 कार , 02 बाइक , 3 किंटल से अधिक गांजा और मध्यप्रदेश की 39 पेटी अंग्रेजी शराब को जप्त किया है । जिसमे सभी गांजा तस्कर के 05 आरोपी दीगर राज्य के है और 02 शराब तस्कर दुर्ग जिले के है ।
*अपाचे बाइक से कर रहा था गांजा की तस्करी -*
02 अक्टूबर बुधवार को मुखबीर से सूचना मिली कि उड़ीसा, उमरकोट, माकड़ी की ओर से फरसगांव की एक गांजा तस्कर बाइक में गांजा की तस्करी कर रहा है। जो बाइक से फरसगाँव की ओर आ रहे आ रहा है। सूचना पर फरसगाँव पुलिस ने टीम गठित कर रांधना रोड पर ग्राम पासंगी पुलिया के पास एक पुराना नीले रंग के टीवीएस० अपाचे मोटर सायकल बिना नम्बर को रोककर तलाशी ली गई । मोटर सायकल के सामने टंकी में एक सफेद बोरी एवं पिठ्ठू बैग में 08 पैकेट गांजा मिला। आरोपी से पूछने पर उसने अपना नाम पराग मण्डल पिता परिमल मण्डल उम्र 27 वर्ष निवासी नायकगुड़ा यू०वी० 11 उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा का रहने वाला हु बताया। जिसके कब्जे से कुल 39.370 किलोग्राम गांजा कीमती 04 लाख रूपये एवं एक बिना नम्बर मोटर सायकल कीमती 60 हजार रूपये कुल कीमत 4 लाख 60 हजार रुपये जप्त कर एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को गुरुवार न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक नरेश साहू, सउनि सुरेन्द्र बघेल, प्र. आर. लोकेश मरकाम, सियाराम मरापी, आर. कृष्ण कुमार सोनवानी, संतोष एक्का, फरसुराम मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*05 माह, 05 प्रकरणों , 07 आरोपियो को भेजा जेल-*
फरसगाँव एसडीओपी अनिलकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरसगाँव थाना पुलिस ने लगातार कार्यवाही कर रही है । जिसमे 5 माह में नशे के सौदागरों पर 5 बड़ी कार्यवाही की है। जिसमे 5 गांजा तस्कर और 2 शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।
24 मई को कार में 39 पेटी एमपी के अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे दुर्ग जिले के दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 26 मई को ट्रक में 110 किवंटल गांजा के साथ यूपी के 2 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया मुख्य आरोपी फरसगाँव निवासी सुब्रत राय फरार चल रहा है जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है । 01 जून को बाइक में 29 किलो गांजा के साथ ओड़िसा के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 25 अगस्त को ओड़िसा पासिंग की पिकअप वाहन में 121.650 किलोग्राम के साथ ओड़िसा के 1 गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया वही कल 2 अक्टूबर को अपाचे बाइक में 39.370 किलोग्राम गांजा के साथ ओड़िसा के एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।
