यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर । महात्मा गांधी जयंती, 2 अक्टूबर 2024 के पवित्र अवसर पर नगर पालिका परिषद काँकेर द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु “जन सहयोग” समाज सेवी संगठन के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ,जिन्होंने अपने अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में विगत लंबे समय से स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा है” की भावना के साथ शहर को साफ़- सुथरा- सुंदर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया है। काँकेर कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर, सीईओ सुमित अग्रवाल तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सोहेल कुमार की गरिमामय उपस्थिति में क्षेत्रीय सांसद श्री भोजराज नाग द्वारा प्रशस्ति पत्रों का वितरण किया गया। इस सादगीपूर्ण समारोह में शासन- प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही प्रमुख नागरिक भी उपस्थित थे। प्रशस्ति पत्र पाकर सम्मानित होने वालों में “जन सहयोग” समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा करण नेताम , प्रवीण गुप्ता, धर्मेंद्र देव,जितेंद्र प्रताप देव, डॉ श्याम देव ,सरदार मनमीत सिंह, संत कुमार रजक, अखिलेश साहू,टी के जैन, अरविंद यादव आदि के नाम उल्लेखनीय हैं । शहर के अनेक बुद्धिजीवी नागरिकों ने इन सभी को महत्वपूर्ण प्रशस्ति पत्र प्राप्त होने पर बधाइयां दी हैं।
