*बोरिया खुर्द में दशहरा महोत्सव तृतीय वर्ष की तैयारी जोर-शोर से प्रारंभ।*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*रायपुर, दिनांक 03.10.2024 :- रायपुर ग्रामीण के बोरिया खुर्द के खेल मैदान में लगातार तृतीय वर्ष दिनांक 12/10/2024 को भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी जोर-शोर से प्रारंभ कर दिया गया है।*
दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र तिवारी जी ने बताया कि इस कार्यक्रम की भव्यता विगत दो वर्षों में हुए कार्यक्रम से अधिक होगी, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा तन ,मन,धन से प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष 55 फिट रावण पुतले, 40-40 फिट के मेघनाथ, कुंभ करण के पुतले निर्माण किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे बच्चों एवं युवाओं के द्वारा पतंग बाज़ी से होगी, इसके पश्चात स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, शाम 4 बजे श्री राम चन्द्र जी की पूजा आरती, तत्पश्चात दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला रामलीला का मंचन, विशालकाय रावण, कुंभकरण और मेघनाथ पुतले का दहन एवं आकर्षक, रोमांचकारी आतिशबाज़ी , रात्रि 8 बजे से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अंजोर लोक कला मंच,गरिमा स्वर्णा दिवाकर एवं ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा एवं दशहरा उत्सव मेला का आनन्द शहर के निवासी सपरिवार उठाएंगे।
दशहरा कार्यक्रम की आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक कर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। तत्पश्चात बैठक के बाद आज दिनाँक 3 अक्टूबर दिन गुरुवार को सुबह 9:00 बजे खेल मैदान बोरिया खुर्द में दशहरा पर्व की जोरदार शुरुआत भूमि पूजन कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता गण तथा बोरियाखुर्द नगरवासी सादर उपस्थित हुए। उपरोक्त कार्यक्रम में , अध्यक्ष महोदय श्री गजेंद्र तिवारी जी समिति के समस्त सदस्य गण कार्यकारी अध्यक्ष श्री लच्छूराम निषाद जी उपाध्यक्ष गण श्री रमेश कुमार नंदे श्री दूज राम साहू सचिव श्री रुद्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष श्री कोमल साहू एन के शुक्ला जी लेखराम साहू जी संदीप साहू गोपाल साहू रोशन लाल साहू धनराज सतपुते मोहित सेन कोमल साहू नरेश साहू मनोज साहू रोहित साहू तथा जानू साहू एवं समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी विजय वर्मा,फलेश्वर साहू मीडिया प्रभारी एवं प्रचार प्रसार विभाग दशहरा समिति के द्वारा प्रदान किया गया।*

Express MPCG