यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
विकास नगर स्टेडियम कोंडागाँव और तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव ब्लॉक और बड़ेराजपुर ब्लॉक के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया
l राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर देश के दो महानायक महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक एवं यूवतियों के द्वारा विकास नगर स्टेडियम में और तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया गया और जंगली घासो को निकाला गया l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने युवाओं को बताया कि जब हम स्वच्छता बनाए रखते हैं, तो हम बीमारियों से दूर रहते हैं और एक सुखद वातावरण बनाते हैं। साफ-सुथरे घर और सड़कें हमें सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस कराती हैं। इसके बाद जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने जानकारी दिया कि पूर्व सैनिकों के द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ कोंडागांव ब्लॉक, बडेराजपुर ब्लॉक, फरसगांव ब्लॉक और केशकाल ब्लॉक में भी स्वच्छता अभियान चला जाता है और इसके साथ-साथ रक्तदान जैसे पुनीत कार्य भी किया जाता है l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक ढालेश साहू, पूर्व सैनिक राकेश कुमार एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बड़ेराजपुर ब्लॉक में अध्यक्ष चंदुलाल जैन, उपाध्यक्ष रूपऊ राम मरकाम, सचिव संतोष कुमार मरकाम, सेवारत सैनिक भारत मरकाम, देवेन्द्र कुमार नेताम, मातृशक्ति सुमन मरकाम, जनपद सदस्य गितेश पाण्डे , मां अम्बे स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती हस्तिला नेताम, सचिव श्रीमती राजकुमारी यादव और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 400 युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l
