*सरोना तहसील अन्तर्गत ग्राम साल्हेटोला चौक में भारत माला परियोजना दिलीप बिल्डर कॉरपोरेशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारी कर्मचारियों और पुलिस चौकी दुधावा के ए एस आई, आरक्षक, ने साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का संदेश दिये*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दुधावा – सरोना तहसील अन्तर्गत ग्राम साल्हेटोला चौक में भारत माला परियोजना दिलीप बिल्डर कॉरपोरेशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारी कर्मचारियों और पुलिस चौकी दुधावा के ए एस आई, आरक्षक, ने साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का संदेश दिये। अधिकारी, कर्मचारियों ने हाथ में झाड़ू लिए डस्टबिन लेकर चौक के कूड़े कचरे को झाड़ू लगा कर साफ़ सफाई किए। चौक पर स्थित दुकानदारों , व्यापारियों को भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया।स्वच्छता अभियान चलाकर पौधारोपण किया गया और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया गया । जिसमें गांव से विलुप्त हो रहे कई अन्य पारंपरिक पौधों को लगाकर धरती को बचाने का संकल्प लिया गया, दिलीप बिल्डर कॉरपोरेशन लिमिटेड के सेफ्टी मैनेजर उमेश कुमार द्वारा गांव के ग्रामीणों को संबोधित कर कहा कि बदलते मौसम एवं जलवायु में हो रहे परिवर्तन से धरती पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. खेतों में उगने वाले फसल पूरी तरह से प्रभावित है. आमजनों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर दिख रहा है. धरती को बचाने के लिए हम सभी को पौधा रोपण करना जरूरी है. पिछले कई वर्षों में हमारे गांव से पारंपरिक पेड़ विलुप्त हो रहे हैं.।
जिन्हें बचाने की जरूरत है साथ ही आने वाले भविष्य को संभालने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। गांव को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने के लिए अपील कर कहा कि शौचालय का उपयोग करें खुले में शौच न करें खुले में गंदगी फैलने से कई तरह की संक्रामक बीमारी फैल रही है । जिससे बचना जरूरी है। इस पहल से न केवल गांव को स्वच्छता संदेश मिला बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया।इस मौके पर उमेश कुमार सेफ्टी मैनेजर, आर यू विश्वकर्मा, रूपकिशोर स्टोरेज मैनेजर , हिमांशु सिंग, सुनील कुमार, लोकेश आर्य, मनीष कुमार, संजय मिश्रा, अशोक कुमार दुधावा चौकी से प्रेमलाल मरकाम ए एस आई
कविता सिन्हा महिला आरक्षक, भास्कर आरक्षक, रोहित कुमार मरकाम स्वास्थ्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Express MPCG