*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरकाटोला लारगांव में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वाधान में स्वच्छता एवं पौधा रोपण का आयोजन किया गया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरकाटोला लारगांव में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वाधान में स्वच्छता एवं पौधा रोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड की रेंजर लीडर श्रीमती रंजीता नुचार्य के नेतृत्व में 40 स्काउट- गाइड एवं रोवर, रेंजर ने कार्यक्रम में भाग लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ठाकुर सरपंच ग्राम मरकाटोला लारगांव तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता यतीश चंद्र शुक्ल प्राचार्य शासकीय उ. मा.वि. लारगांव मरकाटोला के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के पंच रघुनंदन कोडोपी जी समेत कुछ ग्रामीण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये ग्राम सरपंच ने स्वच्छता के महत्व को बताया। पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए कैसे उपयोगी हैं इस पर अपने वक्तव्य दिए । वहीं प्राचार्य यतीश चंद्र शुक्ल ने बढ़ते हुए प्रदूषण के कारणों तथा निवारण के उपाय बताएं। इसके पश्चात ग्राम के अंबेडकर चौक में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया तथा सामुदायिक भवन मरकाटोला की साफ सफाई की गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित वालंटियर बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । महादल नायक गज्जू शोरी एवं महादल नायिका भावना नेताम ने अपने अपने टीम को कार्य करने हेतु दिशा निर्देश देते हुये टीम की अगुवाई की। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अशोक कोर्राम, पुन्नू लाल प्रधान, सुश्री रुक्मणी छाटा, बृजलाल साहू, श्रीदेवी कृशान आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में रेंजर लीडर श्रीमती रंजीता नुचार्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया।

Express MPCG