*स्वच्छता ही सेवा के तहत उप डाकघर परिसर में की गई साफ सफाई*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव। केंद्र शासन के विशेष अभियान *स्वच्छता ही सेवा 4.0* के अंतर्गत 29 सितम्बर रविवार को उपडाकघर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई किया गया। इस मौके पर उपसंभागीय निरीक्षक श्री आरएस मिश्रा ने कहा अपने आसपास को साफ सफाई रखना मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है साफ सफाई के लिए कोई निश्चित तिथि की आवश्यकता नही है समय समय पर साफ सफाई करते रहना चाहिए। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम सार्वजनिक स्थानों में किसी प्रकार गन्दगी न फैलाये। स्वच्छता ही सेवा के मौके पर उपडाकपाल शेख रुहुल ताज, उपसंभागीय निरीक्षक कोंडागांव2 सुभाष भूआर्य, डाक सहायक दयाराम ध्रुव, नईम खान, सन्दीप राव, हरेंद्र यादव, डिकेश मिर्झा, देव कुमार कौशल, कुश पांडे, कुंदन, नीतीश, आदिल अहमद, अनिल पटेल ने श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा अभियान में भाग लिया।

Express MPCG