अपहरण कर पीड़िता को जंगल में लेजाकर किया दुष्कर्म, माकड़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

भरत भारद्वाज

कोंडागाँव – माकडी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली पीड़िता ने गुरुवार को माकडी थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया की वह दुकान में सामना खरीदने गई थी इसी दौरान रास्ते मे आरोपी कोरनो शांता
पिता दीनू शांता निवासी ग्राम केसराबेडा उड़ीसा ने जबरदस्ती डरा धमका कर उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे हीरापुर और हीरावंडी जंगल बीच मे लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिवत कार्यवाही कर शुक्रवार को कोंडागाँव न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा है ।

Express MPCG