
भरत भारद्वाज
कोंडागाँव – जिले के केशकाल पुलिस ने 25 सितम्बर बुधवार को पिकप में गांजा तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 26 सितंबर की शाम जगदलपुर में जेल दाखिल करने के दौरान 1 आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसे फिलहाल जगदलपुर व कोंडागांव पुलिस की टीम ढूंढ रही है। इस मामले में कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार ने शक्रवार को बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने फरार आरोपी के साथ ड्यूटी में तैनात केशकाल थाने के आरक्षक बुधराम नेताम , विजय नेताम और हरेंद्र शोरी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही धनोरा थाना प्रभारी राजकुमार शोरी को मामले की जांच कर 7 दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
