*पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन के अवसर पर मोर बूथ मोर अभियान*

भानुप्रतापपुर ,रिपुदमन सिंह बैस

भानुप्रतापपुर – भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के द्वारा आज 25 सितंबर को शक्ति केन्द्र वा ग्राम पंचायत बोगर मे जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर मोर बूथ मोर अभियान कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के  छायाचित्र पर पूजा अर्चना माल्यार्पण कर मनाई गई एवं उपस्थित युवाओं को मोबाइल नमो ऐप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्य्क्ष नरोत्तम सिंह चौहान ने उपस्थित युवाओं को एकात्मक मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों को प्रेरित करने के साथ साथ  उनके जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया इस अवसर पर  युवा मोर्चा के सक्रिय सदस्य राहुल सिंह धुन्ने ने पंडित जी के जीवन पर लोगों को बताया और उनके द्वारा किए गए  त्याग परिश्रम के संबंध में जानकारी दी इस दौरान कार्यक्रम मैं जनपद सदस्य शक्ति केंद्र प्रभारी कमलेश निषाद भाजपा मण्डल मंत्री सहप्रभारी प्रताप निषाद निलेश दुग्गा अशोक साहू योगेंद्र कोठारी लालचंद कोठारी सूरज कोठारी सुरेंद्र कोठारी अजय कुमार नेताम योगिता कोठारी उर्मिला नेताम वेदबाई कोठारी विक्रम ध्रुव सन्नी राम कोठारी गोपाल यादव उमेश चैतराम निषाद अरविंद ध्रुव पिंटू कोर्राम रोशन बघेल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Express MPCG