*चलते फिरते अस्पताल स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत फंड की कमी के चलते मरीजो को नही मिल रही सुविधा,,,मरीज भटकने के लिए मजबूर*

विनोद जैन

बालोद । सरकार बदल गयी पर योजना नही बदला गया लेकिन विभागीय लापरवाही का खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत बसों में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है दवाई गोली सिरप या मालिश हेतु मरहम तेल दिया जाता है पर अब इनमें से कुछ चीजो को नही देने से मरीज मायूस होकर लौट रहे हैं आज बालोद नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत पुराना बस स्टैंड में यह स्वास्थ्य गाड़ी आई तो मरीज अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाने गए तो मरीज रोमन मांडले ने बताया कि गोली दवाई मिलना भी बंद हो गया है घुटने दर्द के लिए मालिश वाले जेल दवाई भी नहीं है आखिर इसका खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं मरीजो का कहना है कि ऐसे लापरवाही करने वाले लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही होना चाहिए

*वहीं जब इस विषय मे एपीएम संदीप वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो दर्द निवारक जेल आता है महंगा आता है हर कोई उसे ही मांगते हैं जबकि फंड की कमी के कारण सरकार इसे नही खरीद रही है फंड की कमी से बहुत से दवाई की खरीदी बन्द हो चुकी है*

अब सवाल यह उठता है कि पूर्व सरकार की यह बहुत जनकल्याणकारी योजना थी जिसे वर्तमान सरकार ने भी बन्द नहींकिया और उसे सुचारू जारी रखा पर कई महीनों से फंड की कमिनका दंश झेल रहे इस योजना का दम निकलता नजर आ रहा है

Express MPCG