ढोंडरा गाँव मे दो बाइकों की हुई टक्कर, एक कि हुई मौत दो गम्भीर रूप से घायल

भरत भारद्वाज

कोंडागाँव – जिले के बड़ेराजपुर क्षेत्र के ग्राम ढोंडरा में गुरुवार की सुबह 8 बजे दो बाइक की आपस मे भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई वही दो गंभीर रूप से घायल हो गए है। 108 एम्बुलेश वाहन से दोनो घायलों और मृतक के शव को फरसगांव अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक नन्दू राम मरकाम ग्राम छिंदली निवासी है और घायल युवक प्रवीण कोर्राम और अविनाश नाग यह दोनो ग्राम ढोंडरा निवासी है । फरसगांव थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी गई है। फिलहाल घायलों का उपचार फरसगाँव अस्प्ताल में जारी है ।

Express MPCG