*प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं युवा कांग्रेस सोशल मीडिया टीम की पीसीसी अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने ली संयुक्त बैठक*

*रायपुर , रिपुदमन सिंह बैस*


27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गिरौदपुरी (बलौदा बाजार)से रायपुर तक चलने वाली *छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा* को लेकर पीसीसी अध्यक्ष *श्री दीपक बैज जी* ने प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं युवा कांग्रेस सोशल मीडिया टीम की संयुक्त बैठक राजीव भवन रायपुर में ली। जहां *छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा* की पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें कांकेर लोकसभा के अध्यक्ष नमन झाबक जैन, लोकसभा उपाध्यक्ष राजू संघोड़िया, भानुप्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष आयुष शर्मा, त्रिलोकचंद चोपड़ा एवं कांकेर लोकसभा आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Express MPCG