भरत भारद्वाज
कोंडागाँव – जिले के माकडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलगांव जुनापारा में एक कलयुगी पिता ने घरेलू विवाद के बाद अपने ही बेटे की हत्या कर दी । माकडी थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
थाना से मिली जानकारी अनुसार 24 सितम्बर को प्रार्थिया श्रीमती लखमी नेताम पति स्व० देवेन्द्र नेताम निवासी बेलगांव जुनापारा थाना माकड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.09.2024 के दोपहर में उसके पतिं देवेन्द्र नेताम तथा उसके ससुर घुड़राम नेताम के बीच आपसी घरेलू विवाद हुआ। आवेश में आकर उसके ससुर घुड़राम नेताम द्वारा लोहे की छड़ से देवेन्द्र नेताम के छाती में मार दिया (घुसा दिया) है, जिससे उसका मृत्यु हो गया है। प्रार्थिया के. रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 103 भारतीय न्याय संहितां पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक वाय० अक्षय कुमार के निर्देश पर माकड़ी थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर घटनास्थल पहुंचकर आरोपी घुड़राम नेताम पिता स्व० बुथुराम नेताम उम्र 50 वर्ष निवासी बेलगांव जुनापारा को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। पुछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर आज 25 सितम्बर को न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुशील पटेल, सउनि गिरीश कतलम, शांति ध्रुव, प्रकाश मण्डावी, राजू पानीग्राही एवं महिला आरक्षक प्रेमलता दीवान का कार्य सराहनीय रहा।
