सुरडोंगर के राजा तालाब में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान…!

भरत भारद्वाज

केशकाल:- समूचे देश भर में इन दिनों स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को केशकाल नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, उपाध्यक्ष बिहारीलाल शोरी, पार्षद अनिल उसेंडी, गीता ध्रुव, शशिकला ठाकुर, सीएमओ हंसा ठाकुर एवं उप अभियंता हेमराज करभाल, योगेंद्र वर्मा समेत नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सुरडोंगर स्टेडियम के पीछे स्थित राजा तालाब में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। साथ ही नगरवासियों को अपने घर व मोहल्ले में साफ सफाई रखने एवं अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की है।

Express MPCG