भरत भारद्वाज
कोण्डागांव –कोंडागाँव प्रेस क्लब में कोंडागाँव भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा द्वारा पत्रकार को दी गई धमकी की शिकायत पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। जिसके बाद पत्रकारों ने उक्त मामले को लेकर कलेक्टर कोण्डागांव के माध्यम से महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही स्थानीय विधायक के नाम आवेदन सौपा है, आपको बता दें की कोकोडी के ग्राम किवई बालेंगा में निर्मित 7 वर्षो से अधूरे बालक छात्रावास की खबर प्रकाशित होने के बाद । इस खबर पर कोंडागाँव भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने फोन पर गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी, एवं अपशब्दों का प्रयोग किया। जिसकी शिकायत लिखित तौर पर उक्त मीडियाकर्मी ने कोंडागाँव प्रेस एंड मिडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब में की थी, जिसके बाद सर्व सम्मति से इस कृत्य की निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव प्रेस क्लब ने पारित किया। एवं उक्त मामले पर ज्ञापन सौपा गया, भाजपा जिला अध्यक्ष के उक्त कृत से पत्रकारों में रोष है।
