मनीराम सिन्हा.
नरहरपुर. स्काई फिटनेस नरहरपुर संचालक हरदेव निषाद एवं प्रायोजकों के तत्वाधान में दो दिवसीय दिनांक 21 सितंबर एवं 22 सितंबर को टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उन्मुक्त खेल मैदान में किया गया। जिसमें नरहरपुर के चार ने हिस्सा लिया। जिसमे टीम ए के प्रायोजक रामु हॉटल रामेश्वर साहू, टीम बी के प्रायोजक शोरी स्टेशनरी अविनाश शोरी, टीम सी के प्रायोजक रोशन फुटवेयर रोशन राजपूत, टीम डी के प्रायोजक तरूण वॉच इलेक्ट्रॉनिक खेमराज सिन्हा थे। सभी मैच रोमांच से भरा था। फाइनल मैच टीम ए एवं टीम सी के मध्य खेला गया । जिसमें टीम ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और टीम सी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जिसमें निर्धारित 8 ओवरों ने टीम सी ने 39 रन बनाकर 40 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे टीम ए ने 3 बॉल शेष रहते 5 विकेट से विजयी हासिल किया। और टूर्नामेंट के विजेता बने। टीम सी के कप्तान चंद्रहास यादव को बेस्ट कप्तान का पुरुस्कार दिया गया। फाइनल मैच में अच्छे प्रदर्शन करने के लिए ममतेश पटेल को मैन ऑफ द मैच पुरुस्कार दिया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बेस्टमेन का पुरुस्कार ओमप्रकाश स्वर्ण को दिया गया। बेस्ट बॉलर का पुरुस्कार अमन तिवारी को दिया गया। बेस्ट फील्डर का पुरुस्कार कनक साहू को दिया गया। विजेता ट्राफी आशुतोष दुबे के द्वारा एवं उपविजेता ट्राफी जायसवाल स्पोर्ट्स टीकू जायसवाल द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने रामेश्वर साहू, अविनाश शोरी, मुकेश मंडावी, हरदेव निषाद, रोशन राजपूत, फणेश्वर सोम, शशि भूषण जुर्री, योगेश्वर ठाकुर, संदीप यादव,बाबूलाल पटेल, नारद कुंजाम प्रीतम मंडावी, एवं टीम के खिलाड़ियों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन लिमिना निषाद, शुभम सिन्हा, आर्या करगा, वासु सोम द्वारा किया गया।
