योग विद्या साधना केन्द्र सिविल लाइन में कलेक्टर ने सपत्नीक पूजा अर्चना की

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर— विघ्न विनाशक श्री गणपति के 10 दिनों तक विराजने के बाद आज अनंत चतुर्दशी के दिन विषर्जन के पूर्व हवन पूजन की गई जिसमें कांकेर के कलेक्टर श्रीमान नीलेश कुमार क्षीरसागर अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंच कर आरती किए उनके पहुंचते ही द्वार में सभी योग साधक उनका स्वागत किया कलावती नाग,रेशम वात्यानी,शीला जैन हेमलता देवांगन जया सेनापति पुष्पा पचाबिए मीरा जी आदि ने उनका पूजन वंदन कर स्वागत किया योग साधना केन्द्र के अध्यक्ष किशोर वात्यानी ने कलेक्टर एवम उनकी श्रीमती का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया योग की पंडिताई करने वाले देवघर महराज ने मंत्रोच्चार के साथ कलेक्टर साहब एवम उनकी श्रीमती को कलेवा बंधन किया कलेक्टर एवम मैडम के आरती के पश्चात योग केंद्र के सचिव मोहन सेनापति ने योग केंद्र संचालन पर संक्षिप्त प्रकास डाला देवघर शर्मा ने भी योग की गतिविधि बताई कलेक्टर साहब ने अपने आशीर्वचन में योग का महत्व बताते हुए बताया कि वे स्वयं विगत तीन वर्षो से योग कर रहे हैं योग से होने वाले ला चाहिएभ बताए उन्होंने कहा कि आज के आपा धापी जीवन में सभी व्यक्तियों को योग अनिवार्य रूप से करनी चाहिए योग समिति के सदस्यों ने कलेक्टर साहब को भी योग क्लास आने हेतु निवेदन किया कलेक्टर साहब ने यह भी कहा कि आप लोग जनकल्याण के लिए प्रतिदिन नियमित योग करा रहे है इसमें प्रशासन की ओर से जिस प्रकार का योगदान चाहते हैं किया जायेगा आभार प्रदर्शन से किशोर वात्यानि जी ने किया इस अवसर पर श्री अशोक राठी,अरुण कौशिक,राजगोपाल कोठारी,रत्तीराम देवांगन,कमलेश सोन,सुरेंद्र प्रयाग,जागेश्वर रावते,उत्तम मिश्रा,राजकुमार फब्यानी,देवघर शर्मा,पूर्व सैनिक टेश्वर सिन्हा/जैन,बी आर महावीर,अजय जैन/ चोपड़ा,अजय कारायत यजमान श्री रामभोग बघेल मीरा सिंह,प्रकाश गुरुपंचायन,निशांत सेनापति,पुष्पा भारती,जया सेनापति,श्रेया भारती,शैलजा सिंहदेव,कमल साहू,सुनील नाग रेशम वात्यानी,हेमलता देवांगन,मीरा वैष्णव,संतोष देवांगन,कुमारी देवांगन,हीरामन सलाम,बीरबल गड़पाले,दिनेश साहू,मंजीत सिंह दिनेश नाग,कलावती नाग, नाविक जी आदि उपस्थित होकर हवन एवम पूर्ण आहुति किया

Express MPCG