विनोद जैन
बालोद । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में वर्षो की लड़ाई का अंत हुआ अविभाजित मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को अलग कर नए राज्य की पहचान मिली अटल जी ने एक रैली में कहा था आप मुझे छग से भाजपा के 11 सांसद दो मैं छत्तीसगढ़ दूंगा’ वह यादगार तारीख बन गई। केंद्र में अटल जी की सरकार बनी और 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ देश के 26वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया और पुरखों का सपना साकार हुआ।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को विष्णुदेव साय सरकार ‘रिटर्न गिफ्ट’ देने जा रही है। प्रदेशभर के नगरीय निकायों में अटल परिसर स्थापित किया जाना है।माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अटल परिसर निर्माण के लिए बालोद जिले की बालोद और दल्लीराजहरा नगर पालिका के लिए 30-30 लाख एवं सभी छह नगर पंचायतों के लिए प्रति लागत राशि 20-20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है जो नगरीय निकाय क्षेत्र के किसी भी मुख्य उद्यान, मुख्य स्थान या मुख्य मार्ग के किनारे भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की धातु की मूर्ति स्थापित की जाएगी इस अवसर पर पूर्व बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह श्रधेय अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि छग वासियों की तरफ से होगी जब उनका आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने इस कल्पना को रिटर्न गिफ्ट कहा उन्होंने कहा कि अटल जी के नाम से गांव गांव में अटल चौक निर्माण पूर्व की सरकार में हुआ था अब नगरीय निकायों में मूर्ति स्थापना की जाएगी जो भव्यता का प्रतीक होगा माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के इस निर्णय का स्वागत कर आभार प्रकट करने वालो में वरिष्ठ नेता राजा दीवान शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर जिला मंत्री अमित चोपड़ा वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी अम्बिका यादव पार्षद राजू पटेल लेखन साहिरो मोहन कलिहारी सरोजनी साहू संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी विनोद जैन रवि पांडे महेश पाठक दीपक देवांगन रमेश मालेकर हितेश्वरी कौशिक संतोष शर्मा सुनील यादव सुनीता मनहर प्रतिमा यादव पंकज आहूजा अजय बाफना रौनक कत्याल कमल बजाज राहुल साहू राहुल सोनी समीर खान मनीष माधवानी राकेश बाफना कमलेश गौतम सहित शहर मंडल के सभी कार्यकर्ता शामिल है
