दीपक विश्वकर्मा
उमरिया — उमरिया जिले के व्यवहार न्यायालय बिरसिंहपुर पाली में आज में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया , नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ सर्वप्रथम तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती पूजा गोले वरिष्ठ खंड बिरसिंहपुर पाली के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया । तत्पश्चात व्यवहार न्यायाधीश श्रीमान गोपाल नंदन पाल एवं तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विष्णु देव सिंह चौहान सचिव सुशांत सक्सेना एवं अन्य अधिवक्ता सहित समस्त लोगो ने लोक अदालत के संबंध में अपने वक्तव्य दिए। इस संबंध में न्यायाधीश श्रीमती पूजा गोले ने बताया कि लोक अदालत की कुल पिलिटिगेशन 92 प्रकरणों का निराकरण हुआ और राशि 395000/-रुपये की वसूली हुई जिसमें कुल 92 व्यक्ति लाभान्वित हुए साथ ही व्यवहार न्यायालय बिरसिंहपुर पाली के श्रीमती पूजा गोले एवं श्रीमान गोपाल नंदन पाल के न्यायालयों से कुल 43 प्रकरण का निराकरण हुआ जिसमें कुल 126 व्यक्ति लाभान्वित हुए 914000/-रुपये की वसूली हुई। उक्त नेशनल लोक अदालत में खंडपीठ सदस्य के रूप में श्रीमती पूजा आरती सराफ एवं कमल नारायण सिंह सहित पीएलव्ही प्रवीण तिवारी उपस्थित रहे।
