हिंदी दिवस पर नरहरपुर विकासखंड शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुरालठेमली में कार्यक्रम आयोजित.

 

मनीराम सिन्हा.

नरहरपुर – विकास खंड के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरालठेमली में 14 सितम्बर 2024 को प्राचार्य टी सी सिन्हा एवं हिंदी के व्याख्याता बी आर अग्रवाणी व बी आर ध्रुव के मार्गदर्शन में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निबंध, कविता, चित्रकला आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने उल्लास के साथ हिस्सा लिया और प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, इसी के साथ स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजित निबंध, भाषण, नारा, कविता, पेंटिंग आदि प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को कक्षावार प्रथम तथा द्वितीय स्थान के लिए प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही
जिला पंचायत सदस्य हेमलाल मरकाम , ग्रामपंचायत सरपंच संदीप मरकाम , शाला विकास समिति अध्यक्ष धर्मसिंह नेताम एवं विद्यालय के प्राचार्य टी सी सिन्हा के द्वारा नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत कक्षा 9 वीं के 23 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ।

Express MPCG