*बालोद पुलिस ने फिर काटा 5300 का चालान,,,,तेज आवाज वाली साइलेंसर मॉडिफाइड वाहन पर की कार्यवाही*

विनोद जैन

बालोद । जिला पुलिस अधीक्षक एसआर भगत के निर्देशन पर बालोद कोतवाली एवं यातायात विभाग के पुलिस कर्मी लगातार बालोद शहर में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे मॉडिफाइड दो पहिया वाहनों पर नकेल कसने को लेकर अपनी ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहे हैं पहले भी दो लोगो से लगभग 15 हजार का चालान किया गया इसी दरम्यान पुलिस को शिकायत मिली कि एक बुलेट चालक युवा शहर में मनमाने ढंग से तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे बुलेट चला रहा है जिसका आवाज कानफोड़ू से कम नही है तथा रफ्तार की सीमा भी लांघ रहा है तब यातायात पुलिस और कोतवाली थाना निरीक्षक ने इसे धर दबोचा एवं नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 5300/-₹ का चालान काटा गया उक्त युवक का नाम हेमंत कुमार पिता सुरेश कुमार उम्र 27 साल गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम मोंगरी का रहने वाला है बुलेट के पिछले नम्बर प्लेट पर आर्मी लिखा हुआ एवं सामने के नबंर प्लेट पर कोबरा भी लिखा हुआ है उक्त युवक के शिकायत होने पर उक्त कार्यवाही किया गया