विनोद जैन
बालोद । आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति की आवश्यक बैठक प्राचार्य कक्ष में समिति के अध्यक्ष डी.एस.देशमुख की अध्यक्षता एंव समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य श्रीमति लिनु तुली द्वारा वर्तमान में शाला संचालन में आने वाली कठिनाईयों शिक्षक की कमी, आकस्मिक खर्च के लिए धन का अभाव तथा अन्य समस्याओं का विस्तार से समिति के सामने प्रस्तुत किया गया।अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों इस पर सहमति जताते हुए समस्याओं से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर जनप्रतिनिधियों तथा कलेक्टर महोदय के माध्यम से शासन को अवगत कराने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया ताकि राज्य शासन इन शालाओं के लिए नीति निर्धारित करे, जिससे राज्य के सभी इस प्रकार के स्कूलों में आने वाली समस्याओं का निराकरण हो सके बैठक में समिति के सदस्य कुलदीप कत्याल रवि प्रकाश पांडे वाई के देशमुख डीआर बेलसर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे
