भरत भारद्वाज
फरसगांव – कोंडागांव जिले के उरन्दाबेडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोदेबेड़मा में एक कलयुगी पिता ने अपने ही एकलौते बेटे की हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
जानकारी अनुसार प्रार्थिया रजाय बाई नाग पति दलसिंह नाग शुक्रवार की रात 8 बजे थाना उरन्दाबेड़ा में आकर रिपोर्ट दर्ज करावाई कु शुक्रवार की शाम उसके ससुर लछमाराम नाग और उसके पति दलसिंह के बीच खेत के कामकाज और धान बेचने को लेकर विवाद हुआ। जिसमे बेटे में दलसिंह गुस्से में आकर अपने पिता को 2-3 थप्पड़ मार दिया। फिर दोनो में हाथापाई हई तभी अचानक पिता ने पास में रखे लोहे की छूरी से अपने पुत्र के पेट में वार कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया,जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट पर थाना उरन्दाबेड़ा में तत्काल अपराध क्रमांक 08/24 धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया। बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देषानुसार पर अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल कुमार विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक कोमल प्रसाद राठौर ने टीम गठित कर आरोपी लछमा राम नाग पिता स्व.मडड़ा राम नाग उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मोदे बेड़मा को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है । संम्पूर्ण कार्यवाही में थाना उरन्दाबेड़ा से निरीक्षक कोमल प्रसाद राठौर, निर्मल मण्डावी, आसमन पोटाई, दषरू राम नेताम एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
