कोंडागांव कलेक्ट्रेट मार्ग पर दो बाइकों की हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में तीन घायल, कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया जिला अस्पताल

*@कोंडागांव ब्रेकिंग__*

फागु यादव

कोंडागांव में फिर हुआ भीषण सड़क हादसा। आपको बता दें जिला मुख्यालय अंतर्गत कलेक्ट्रेट मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन व्यक्तियों के घायल होने की जानकारी आ रही है। जिन्हें मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे में एक युवक के पैर में गंभीर चोट पहुंची है जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल तीनों घायलों की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस इस हादसे की जांच कार्यवाही में जुटी हुई है।

Express MPCG