दीपक विश्वकर्मा

एक्सप्रेस=उमरिया :-महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटियों को सशक्त बनाने व महिलाओं के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम पाली के वार्ड नं. 10 में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ब्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड व्यवहार न्यायालय बिरसिंहपुर पाली न्यायाधीश श्रीमती पूजा गोले थे। अध्यक्षता महिला बाल विकास अधिकारी मोनिका सिनहा ने की। मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा ने कहा कि संविधान में महिलाओं को पुरुषों के समान बराबरी का अधिकार दिया गया है, लेकिन शिक्षा के अभाव में महिलाएं अपने अधिकार का सही उपयोग नहीं कर पा रही हैं। इसलिए महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी देकर सशक्त बनाना आवश्यक है जब कि महिलाओं के साथ यौन अपराध व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण की जानकारी दी। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी मोनिका सिनहा ने महिलाओं के संवैधानिक अधिकार व कर्तव्यों के बारे में बताया। महिलाओं के कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, भरण पोषण की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य रूप से महिला बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर गायत्री ठाकुर,आशुतोष पटेल,पीएलव्ही, प्रवीण तिवारी,लक्ष्मी पटेल,प्रतिभा पटेल,व आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता शहायिका सहित समस्त लोग रहे उपस्थित।
