सड़क हादसे में शिक्षक की हुई मौत सिंगारपुरी के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार

भरत भारद्वाज

फरसगांव – फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुरी तालाब के पास शुक्रवार को दोपहर शाम 4:30 बजे कार अनियंत्रित होकर दो से तीन बार पलट गई । इस हादसे कार चालक बोरगांव निवासी सुशांत सज्जल गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें तत्काल उपचार हेतु जिला अस्प्ताल भिजवाया गया। जहा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । बताया जा रहे है कि सुशांत सज्जल शिक्षक है जो वतर्मान में आलोर स्कूल में पदस्थ थे, वे कुछ दिनों पूर्व जिला कार्यालय में सहायक जिला मिशन समन्वयक के पद पर थे। शुक्रवार को वह अपनी कार में सवार होकर सिंगारपुरी की ओर जा रहे थे तभी तालाब के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दो से तीन बार पलटी मारी, और वह गम्भीर रूप से घायल हो गये , वही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है ।

Express MPCG