विनोबा केंद्रीय समिति के सीईओ विश्वजीत पवार, रोहित मल्होत्रा विनोबा मेंटोर , प्रोग्राम मेनेजर भरत सिन्हा एवं बीआरसी आर एल साहू नगरी द्वारा आदिवासी अंचल के शासकीय प्राथमिक शाला टेंगना के स्कूल का अवलोकन

अभिनव अवस्थी

विनोबा केंद्रीय समिति के सीईओ विश्वजीत पवार, रोहित मल्होत्रा विनोबा मेंटोर , प्रोग्राम मेनेजर भरत सिन्हा एवं बीआरसी आर एल साहू नगरी द्वारा आदिवासी अंचल के शासकीय प्राथमिक शाला टेंगना के स्कूल का अवलोकन विजिट कर शैक्षिक कार्यों, बागवानी, कीचन गार्डन, प्रिंट रिच वातावरण व शिक्षकों के नवाचारी शैक्षिक गतिविधियों के समीक्षा कर प्रसन्नता व्यक्त किये एवं स्कूली बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता व शाला विकास पर प्रधान पाठक ममता प्रजापति व शिक्षक से चर्चा कर अध्यापन कार्यो से रूबरू हुए । विनोबा टीम के अधिकारीयों द्वारा विगत दो माह से जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय “पोस्ट ऑफ़ मंथ” में सम्मानित शिक्षक संतोष कुमार बांधव के द्वारा विनोबा एप्प में किए गए शैक्षिक कार्यों को और बेहतर बनाने हेतु सुझाव प्रेषित किए एवं कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों को एक दूसरे से साझा करने का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसमें धमतरी जिले के समस्त शिक्षकों को जोड़कर कार्य करने से सीखने सीखाने में मदद मिलता है साथ ही हर माह विजेता शिक्षक शिक्षिकाओं को विनोबा सम्मान व पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है ।

Express MPCG