अभिनव अवस्थी

सिहावा क्षेत्र की नगरी निवासी सुश्री शोभना सेन पिता श्री टेमन सिंह सेन को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में छत्तीसगढ में आदिवासी महिलाओं की राजनैतिक, सामाजिक ,एवम, आर्थिक स्थिति: एक ऐतिहासिक अध्ययन, धमतरी जिले के विशेष संदर्भ में सन् 2000से 2020 तक विषय पर शोध कार्य के लिए डॉक्टर की उपाधि प्रदान की गई है
यह शोध कार्य उन्होंने शोध निर्देशिका डॉ . बंशो नुरूटी सहायक प्राध्यापक इतिहास अध्ययनशाला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। शोभना ने विषय विशेषज्ञ प्रो ० हितेंद्र कुमार पटेल भारती विश्वविद्यालय कोलकाता एवम इतिहास अध्ययन शाला के समस्त प्राध्यापको के समक्षअपने शोध कार्य को प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सभी प्रोफेसर एवं परिजन ने उन्हें शोध कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस पर शोभना ने कहा
कि किसी भी कार्य को करने हेतु एक कुशल मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है । उनके शोध कार्य में उनके माता-पिता एवं समस्त प्राध्यापक , गुरुजनों का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग एवं मार्गदर्शन मिला है शोध कार्य में उन्हे बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, ऐसे समय में उनके गुरुजनों एवं माता-पिता का भरपूर सहयोग एवं कुशल मार्गदर्शन ने उन्हें आगे बढ़ाने को प्रेरित किया है
