भरत भारद्वाज
फरसगांव :- क्षेत्र में 11 सितम्बर गुरुवार को नवाखानी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बस्तर संभाग के बुजुर्गो के अनुसार यह परम्परा क्षेत्र में वर्षो से मनाई जा रही है, किसान वर्ग सुबह अपनी खेतो से पूजा करके नए धान की बाली को अपनी ईष्ट देवी देवता को खुशहाली के लिए अर्पित किया करते है । इस दौरान ग्रामीण किसान अपने अपने घरो में नये धान के चावल गुड़ के साथ चिवड़ा को ईष्ट देवी देवता को भोग के रूप में चढ़ाते है फिर उसे प्रसाद के रूप के परिवार के सभी लोग ग्रहण कर बड़े बुजुर्गो का पूरा परिवार के आशीर्वाद प्राप्त करता है । ईष्ठो को नये अनाज चढ़ाये जाने वाले इस त्यौहार को नवाखानी पर्व के नाम से क्षेत्र के लोग हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है ।
–निषाद परिवार के 375 सदस्यों ने एक साथ किया नए अनाज को ग्रहण
कोण्डागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र के ग्राम भुमका में संयुक्त निषाद परिवार है जो हर साल एक साथ एकत्रित होकर नयाखानी पर्व को पिछले चार पीढ़ी से मनाते आ रहे हैं, वही चार पीढ़ी से इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे निषाद परिवार के सदस्यों ने बताया कि पूर्वजों से चली आ रही परंपरा को हर वर्ष की तरह बड़ी धूमधाम से मनाया गया है, एक दिन पूर्व सभी लोग एकत्रित होते हैं और सभी के सहयोग से मिलजुलकर इस पर्व को मनाते है। इस वर्ष हमारे परिवार में लगभग 375 से अधिक के सदस्य नयाखानी पर्व में शामिल हुए।
