स्वच्छता ही सेवा को लेकर हुई नगर पंचायत में हुई बैठक

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नगर पंचायत फरसगाँव के सभा कक्ष में बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में आगामी स्वच्छता ही सेवा अभियान की तैयारी के विषय में बैठक आयोजित की गई। प्रधानमंत्री ने देश को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, उनके सपनों के अनु‌रूप निकाय क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिए तैयार रुपरेखा से सभी को अवगत कराया गया, उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए आश्वस्त किया गया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, सीएमओ बंशीलाल नुरेटी, उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल, पार्षद शैल सेठिया, विजय लांगड़े, मूलचंद पांडे, दीपा नेताम , द्रोपती पांडे, संगीता पुजारी , जागेश हिडको सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।