बालोद में गणेश उत्सव की धूम,,,,,जगह जगह विराजे गणपति,,,,कहीं दगड़ू सेठ तो कहीं अयोध्या के राम रूप में विराजे भगवान गणेश*

विनोद जैन

बालोद । बालोद नगर इन दिनों भगवान गणेश के उत्सव में धर्म आराधना में सराबोर है जगह जगह बड़ी और आकर्षक मूर्ति की स्थापना की गई है कहीं फूलों का आकर्षक पंडाल सजा है कहीं बंगाली कारीगरों के बनाये पंडाल सजे हैं हैं अयोध्या में विराजित राम लला की मूर्ति के हूबहू भगवान गणेश की मूर्ति विराजित है कहीं पुणे के दगड़ू सेठ हलवाई गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है बच्चो से लेकर बड़ो तक इस उत्सव को आनन्द और हर्षोल्लास से मना रहे हैं वही पुलिस प्रशासन भी एहतियात के तौर पर नगर के सभी गणेश पंडालों तक रात्रि में गश्त लगा रही है ताकि कोई अनहोनी ना हो बालोद के शिकारी पारा गणेश उत्सव में समाज सेविका रजनी वैष्णव ने महाआरती में भाग लिया जहां शिकारी पारा के लोगो ने भी महाआरती में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण किये बालोद के कला निकेतन शिव मंदिर में बाल गणेश को देखने लोगो मे कौतूहल है बाल रूप में विराजित गणेश आकर्षण के केंद्र है वहीं सदर युवा मंच के सदस्यों ने इस बार आकर्षक पंडाल और मूर्ति स्थापित किये है जो युवाओ के सेल्फी पॉइंट बन गया है अंदर से आकर्षक फूलों से सजे पंडाल में युवाओ की भीड़ देखी जा सकती है पाण्डेपारा मंच में अयोध्या के राम रूप में मूर्ति विराजित हुई है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है गांव गांव से लोग इसे देखने रात्रि में पहुंच रहे है

Express MPCG