*बालोद के राजा को आज भक्त लगाएंगे 56 भोग,,,,,होगी भव्य महाआरती,,,,,समिति के सदस्यों ने किया तैयारी*

विनोद जैन

बालोद । बालोद के राजा के नाम से मशहूर जमीन से प्रकट हुए भगवान गणेश की प्राचीन मंदिर मरारपारा में आज नगर के सैकड़ो भक्तों द्वारा 56 भोग चढ़ाया जाएगा दूर दूर से लोग यहां अपने नाम का भोग लगाने समिति के सदस्यों तक राशि भी भिजवाते हैं यहां की मान्यता है कि सच्चे मन से जो भी निःसंतान दंपत्ति इनकी सेवा करता है उनकी गोद कभी सुनी नही रहती समिति के सदस्यों के अनुसार यह मंदिर काफी पुराना है जिसे जीर्ण क्षीण होने पर पुनः भव्य स्वरूप में बनाया गया है मंदिर के निकट में ही बालोद के समाजसेवी संस्था
सुलतानमल सजनाबाई ट्रस्ट द्वारा गणेश प्रसादम भोजनशाला चलाया जाता है जहां 30 रुपये में सभी को भरपेट भोजन उपलब्ध होता है वहीं गरीब लोगों को मुफ्त में भोजन दिया जाता है आज 56 भोग के साथ साथ भव्य महाआरती भी होगी जिसमें नगर सहित आसपास के अंचलों से हजारों की संख्या में भक्त आएंगे जिसके लिए समिति के सदस्यों ने तैयारी प्रारम्भ कर दी है महाआरती के बाद 56 भोग का प्रसादी भक्तों में बांटा जाएगा महाआरती में प्रतिदिन नगर के गणमान्य नागरिक उच्च अधिकारी सहपरिवार शामिल होते हैं

Express MPCG