रिपूदमन सिंह बैस
भानुप्रतापपुर= भारतीय जनता पार्टी मंडल भानु प्रतापपुर की आज 10 सितंबर को आवश्यक बैठक यादव सामुदायिक भवन में संपन्न हुई, पूर्व विधायक एवं मंडल भानु प्रतापपुर सदस्यता अभियान के प्रभारी देवलाल दुग्गा ने इस अवसर पर कहा कि 2 सितंबर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई भाजपा सदस्यता अभियान 2024 को लेकर भानुप्रतापपुर मंडल के 14 शक्ति केन्द्रो के 69 पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ क्षेत्र में जाकर घर-घर भाई बहन बुजुर्ग महिलाओं को निवेदन करना है कि आप इस देश की सबसे बड़ी पार्टी जो देश सहित विश्व को संगठित रखने का काम करती है ऐसी भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा के सहभागी बने
1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी उसके प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई बने थे अटल और आडवाणी जी ने भारतीय जनता पार्टी को स्थापित किया एवं पार्टी को सजाया सवारा आज हम इस मुकाम तक पहुंच चुके है कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हो चुकी है आप सबको मालूम हैँ कि दो सांसदों से लेकर आज भारतीय जनता पार्टी बट वृक्ष की तरह इस देश में स्थापित हो चुकी है और लगातार हमारे नरेंद्र मोदी जी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं यह सब हम आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से यह संभव हुआ है! बैठक में सदस्यता अभियान का पोस्टर लॉन्च कर मैनुअल सदस्यता पत्रक भी वितरण किया गया,
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री ज्वाला प्रसाद जैन डिगेश खापर्डे, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री रत्नेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष निखिल सिंह राठौड़, सदस्यता अभियान के संयोजक राजीव श्रीवास,सह संयोजक ललित गांधी, संकेत नसीने आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश श्रीवास्तव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद जैन हेम सोनवानी युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी जितेन्द्र पांडे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेमप्रकाश शिवहरे कस्तूरचंद जैन रामस्वरूप सिंह चौहान जुगल किशोर शर्मा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरिता जोशी महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रजिन्दर रंधावा महामंत्री मंडल शकुंतला यादव नगर पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश गावडे गिरधारी नरेटी लक्ष्मण कुलदीप रोहितकुमार साहू कुंदन साहू भीखम आर्दे रिजवान खान श्यामलता देवांगन राममिलन साहू मनीष साहू संतोष बाजपेई रमेश तिवारी राहुल सिंह धुन्ने गजानन डडसेना राममिलन साहू चैतूराम आचला मेघनाथ यादव तुलसीदास जागेश्वर नरेटी धर्मेंद्ररावटे वरुण खापर्डे राजेश कुमार तेता नरपत बोथरा अनीश मिश्रा रवि ठाकुर भागबल्लीजैन सुरेंद्र जैन मनीष एस आदि मौजूद रहे।
