जंगल किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंबे में दौड़ रही करेंट से एक मवेशी की हुई मौत, फरसगांव नगर के वार्ड क्र. 03 की घटना


भरत भारद्वाज

कोंडागांव – कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर के वार्ड क्रमांक 03 में जंगल किनारे लगे स्ट्रीट लाईट के खंबे में करेंट दौड़ रही है, करेंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मौके पर मौत हो गई है। वार्डवासियों ने बताया कि यह घटना बीती रात की है। घटना से वार्डवासी डरे हुए है। क्योंकि उनके बच्चे दिन में आस पास खेलते रहते है। हालांकि दो दिनों से हो रही बारिश के चलते बच्चे घरों से नही निकल रहे है । वरना एक बड़ी घटना घट सकती थी । जानकारी अनुसार जंगल किनारे लगे स्ट्रीट लाईट का खंबा नगर पंचायत का है। अभी तक मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकार कर्मचारी नही पहुचे है । फिलहाल अभी भी मौके पर मवेशी मृत अवस्था मे पड़ी हुई है ।

Express MPCG