विनोद जैन
बालोद- पर्युषण पर्व के 8 दिन तक तप आराधना करने के बाद समस्त जीवों से क्षमा याचना की गई ।आत्मा के शुद्धि के लिए संत ऋषभ सागरजी एवम ऋजु प्रज्ञसागरजी म सा के सानिध्य में बड़े ही उत्साह पूर्ण माहौल में पर्युषण पर्व की आराधना की गई।इसी कड़ी में समस्त तपस्वियों का सम्मान एवम बहुमान करने के लिए आज बरघोडा जुलुस निकाला गया।। महावीर भवन से बाजे-गाजे के साथ बरघोड़ा(सम्मान में जुलूस) निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः महावीर भवन पहुंचा।महावीर भवन में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा की महा आरती बाबूलाल ढेलडिय़ा परिवार द्वारा की गई।महावीर भवन में समस्त तपस्वियों का बहुमान संभवनाथ जैन मंदिर समिति एवम चातुर्मास समिति द्वारा की गई।इस अवसर पर श्रीसंघ अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने कहा की यह पर्व आत्मावलोकन का पर्व है जिसमे आत्मशुद्धि को बहुत महत्व दिया गया है।इस पर्व में जिन लोगो ने तप आराधना के माध्यम से अपने अंदर के कषायों को दूर करने का कार्य किया है उनका जैनश्री संघ एवम सहजानंदी चातुर्मास समिति द्वारा बहुमान किया गया । श्री संभवनाथ जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष बाबूलाल ढेलडिय़ा एवम सचिव रूपचंद गोलछा ने कहा कि संत ऋषभ सागरजी एवम ऋजु प्रज्ञ सागरजी के सानिध्य में चातुर्मास का यह समय स्वर्णिम एवम ऐतिहासिक रहा,लोगों में धर्म की जागृति बढ़ी।चातुर्मास समिति के अध्यक्ष मुकेश भंसाली ने चातुर्मास के 50 दिन जिसमे पर्व पर्युषण भी सम्पन्न हुआ के विविध आयोजनों में सहभागिता देने वाले सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की एवम तपस्वियों के प्रति अनुमोदना व्यक्त की।। इस अवसर पर जिन तपस्वियों का सम्मान किया गया वे हैं- श्रीमति कंचन श्रीश्रीमाल, श्रेयांश श्रीश्रीमाल, मौलिक नाहटा दुर्ग, स्तुति भंसाली, समृद्धि डुंगरवाल, मोनिका जैन,वीर माता कमला बाई तातेड़,ओजस सांखला,सोनल गोलछा, विनीत चौरड़िया, सौरभ चोपड़ा,सोनम चोपड़ा,बबली चोपड़ा, श्रीमती अंजू बाफना, श्रीमति सरिता ढेलडिय़ा, मौली डुंगरवाल, सरिता गोलछा,राजीब जैन,बाबूलाल बडेर, नैतिक गोलछा, मोनू ढ़ेलडिया,।। इसके अतिरिक्त अक्षयनिधि तप समोशरण तप, विजय कषाय तप एवम अष्ट महासिद्धि तप करने वालों में – दिव्या बाफना,शीतल श्रीश्रीमाल, निकिता श्रीश्रीमाल, नेहा श्रीश्रीमाल, वर्षा चौरड़िया,उषा बोहरा, दिशा संचेती दुर्ग,श्रीमति गिफ्टी भंसाली,तृप्ति सांखला,सुनीता गोलछा,सेजल गोलछा, राखी पारख,मौली डुंगरवाल, डाली डुंगरवाल, राहुल गोलछा, गौरव गोलछा, श्रीमति ज्योति संखलेचा, लीला शर्मा,आँचल ओस्तवाल कुरूद,रेखा भन्साली, लक्ष्मी बरडिया,गुंजन भन्साली, रंजना भंसाली, शारदा गोलछा,शुभम नाहटा,नीलम संकलेचा,कोमल जैन।। परमपूज्य ऋषभ सागरजी म सा का आज जन्म दिवस था इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने उनके वैराग्य मार्ग की उत्तरोत्तर वृद्धि की कामना की।
