पासँगी नाले पर बड़ा जलस्तर, पुल के ऊपर से बह रहा पानी, आवागमन हुआ अवरुद्ध

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले के इन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। क्षेत्र में छोटे बड़े नदी नाले उफान पर है नदी नालो का जल स्तर बढ़ जाने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। वही आज सोमवार को फरसगांव से रांधना जाने वाले मार्ग पर स्तिथ पासंगी नाले का जल स्तर बढ़ गया है। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे आवागमन अवरुद्घ हो गया है। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों शिक्षक व सरकारी कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज सोमवार को साप्ताहिक बाजार होने के चलते बाजार में आने वाले व्यापारियों और दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा के तौर पर PWD और नगर पंचायत के कर्मचारी के साथ पुलिस के जवान मौके पर उपस्थित है ।

Express MPCG